मानव श्रृंखला बनाकर दिया बेटी बचाने का संदेश
संवाद सूत्र, उचाना : शिवानिया पब्लिक स्कूल में बुधवार को झंडा दिवस पर देशभक्ति का कार्यक्रम आयोजित क
संवाद सूत्र, उचाना : शिवानिया पब्लिक स्कूल में बुधवार को झंडा दिवस पर देशभक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, गीत, कविता, भाषण, नाटक आदि प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने हमारे देश के झंडे के हर रंग के महत्व के बारे में भी बताया गया। स्कूल के नर्सरी से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना कर बेटी बचाने का संदेश दिया। यह मानव श्रृंखला 450 छात्र-छात्राओं ने बनाई।
स्कूल प्रबंधक नफे ¨सह खटकड़ ने साम्प्रदायिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। खटकड़ ने कहा कि देश के झंडे में तीन रंग हैं। केसरिया रंग एकता, सफेद रंग सद्भावना, हरा रंग हमारी खुशहाली का संदेश देता है। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने बताया कि 19 से 25 नवंबर को सांप्रदायिकता दिवस मनाया जाता है। दिवस के अंतिम दिन झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस गृह मंत्रालय के अधीन सांप्रदायिकता सछ्वाव संस्था सांप्रदायिकता ¨हसा का शिकार हुए परिवारों की मदद करती है। झंडा दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता पर प्रकाश डाला। बेटी बचाने के लिए छात्र-छात्राओं ने सेव गर्ल चाइलड मानव श्रृंखला बना लिख कर बेटी बचाने का संदेश दिया। हर साल झंडा दिवस पर मानव श्रृंखला मान कर छात्र-छात्राएं देश भक्ति, सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष करने का संदेश देते हैं।