91 विद्यार्थियों ने जनेऊ धारण किया
संस, अलेवा : श्रावण मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में उप
संस, अलेवा : श्रावण मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल कालवा के आचार्य राजेंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर उपनयन संस्कार के लिए स्कूल के 91 विद्यार्थियों को जनेऊ धारण करवाया। प्राचार्य अजीत कुमार गौतम ने बताया कि स्कूल में प्रति वर्ष उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को मनुष्य जीवन में अहम भूमिका निभाने वाले 16 संस्कार विकसित किए जा सके।
इस मौके पर प्रबंधक रवींद्र आर्य, मुकेश देवी व आचार्य पवन ने यज्ञ में आहुति डाली। नगूरां के सरस्वती पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यमुना सदन से तन्नू प्रथम, कावेरी सदन से सुशीला द्वितीय व गोदावरी सदन से साक्षी व शिक्षा तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर स्कूल संचालक कुलदीप दलाल, प्राचार्य नारायण ¨सह, पवन कुमार, बिजेंद्र खटकड़, राजेंद्र शर्मा, रामपाल सैनी, रामकरण, मनोज कुमार, जो¨गद्र सैनी मौजूद थे।