Move to Jagran APP

बच्चों को मिले उनके हिस्से का बचपन : मैडम केरासिंह

संवाद सूत्र, नरवाना : बच्चों को उनके हिस्से का बचपन मिले। उन्हें बुजुर्गो से जोड़ें। इतना ही नहीं बच्

By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 06:27 PM (IST)
बच्चों को मिले उनके हिस्से का बचपन : मैडम केरासिंह

संवाद सूत्र, नरवाना : बच्चों को उनके हिस्से का बचपन मिले। उन्हें बुजुर्गो से जोड़ें। इतना ही नहीं बच्चों को देश-समाज से जोड़ते हुए उन्हें जमीनी स्तर का भी ज्ञान करवाएं। यह कहना है केएम कॉलेज में कार्यरत राजनीति शास्त्र की प्राध्यापिका केरा सिंह का। प्राध्यापिका केरा सिंह चौ. देवीलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित हेल्दी एंड स्मार्ट बेबी शो कार्यक्रम में बोल रही थी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पांच से 10 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका मोनिका सेन ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरेश शर्मा व डा. राबिन सिंह ने निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनाभी, द्वितीय स्थान पर ईशा तथा तृतीय स्थान पर चाहत श्योकंद रहे। इसके अतिरिक्त अंशुल, अर्पित व सत्यम को सात्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य विजय शर्मा ने प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के मैनेजर सोनू गर्ग, अध्यापिका रितु वर्मा, पूजा शर्मा, अशोक सिहाग, अनूप चहल व युद्धवीर कोच आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.