रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो नंबर--13-- जागरण संवाददाता, जींद : अमरहेड़ी गांव में शिक्षित महिलाओं की संस्था साक्षर महिल
फोटो नंबर--13--
जागरण संवाददाता, जींद :
अमरहेड़ी गांव में शिक्षित महिलाओं की संस्था साक्षर महिला समूह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 40 लड़कियों ने भाग लिया।
इसमें स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने महिलाओं को बताया कि आज समाज में हर व्यक्ति को चाहिए कि वह बेटा व बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न रखे। बेटियों को बोझ न समझा जाए बल्कि बेटियों को अपने बेटों के समान समझे। आज समाज में कन्या भ्रूण हत्या बढ़ती जा रही है। समाज में बेटियों का पूरा मान-सम्मान होना चाहिए। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। साक्षर महिला समूह आठ सालों से महिलाओं व बच्चों पर काम कर रही है। यह ग्रामीण स्तर की महिलाओं व लड़कियों को स्वावलंबी बनाने का काम है। प्रधान रेनू बिस्ट ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में लड़कियों व महिलाओं को उनमें छिपी प्रतिभा को निखारना व समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना है। इसमें अंशुबाला, पुष्पा व कविता ने प्रथम, अंजलि, उमा, ऋतिका, नीरू, नेंसी ने द्वितीय, आरती, नेहा, किरण, पूजा ने तृतीय स्थान पाया। इस अवसर पर सुषमा, पूनम, उषा, अनुदित्या, चंदन, राजकुमार आदि मौजूद थे।