सरकार के खिलाफ गरजे बिजली कर्मचारी
-बिजली कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी फोटो नंबर--34-- संवाद सूत्र, जुलाना : आल ह
-बिजली कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
फोटो नंबर--34--
संवाद सूत्र, जुलाना :
आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की खंड इकाई की गेट मी¨टग हुई। इस मौके पर बिजली कर्मचारी सरकार के खिलाफ गरजे और बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिविजन में आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन इकाई की गेट मी¨टग हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश लाठर व संचालन उपप्रधान राजेन्द्र ने किया। प्रधान राजेश लाठर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी है। सरकार द्वारा यूनियनों की मांगों को लागू नहीं करने के कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकारी विभाग में कच्चे कर्मचारी काफी समय से लगे हुए है जिनको सरकार पक्का नहीं करके उनका शोषण कर रही है। अन्यथा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये दिया जाना चाहिए। इसी को लेकर सरकार के खिलाफ आगामी 8 दिसम्बर को यूनियन जन्तर मन्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कर्मचारियों की अहम भूमिका रहेगी। कर्मचारियों ने इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सत्यवान ढुल, राकेश, धर्मबीर भंभेवा, सुरेश गतौली, मंजीत, विनोद, हरिमोहन, मुंशी राम, महेन्द्र, रामफल, राजबीर, प्रमोद, सुरेश शर्मा, राज ¨सह आदि कर्मचारी उपस्थित थे।