स्काउट्स में होनी चाहिए देश सेवा भावना : जोगेंद्र
जागरण संवाददाता, जींद : सच्चा स्काउट अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए सेवा भावना रखता है। इसी भावना के
जागरण संवाददाता, जींद : सच्चा स्काउट अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए सेवा भावना रखता है। इसी भावना के चलते आज स्काउट अपनी छाप छोड़ता जा रहा है। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुडडा ने हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में निराकार ज्योति निकेतन विद्या मंदिर खरकरामजी चल रहे तृतीय सोपान कैंप के दौरान कैंप में आए स्काउट के बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्काउट को अपने देश के बारे में सोचना चाहिए ताकि देश का नाम विदेशों में चमके। कैंप के तीसरे दिन बच्चों को टेंट लगाने, मेपिंग, रेडक्रास की गतिविधिया, एकता व अनुशासन के बारे में उनको जानकारी दी गई। मंच का संचालन जिला संगठन आयुक्त राजेश दलाल ने किया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी बलवान सिंह गुलिया ने कहा कि स्काउट के बच्चों का काम काफी सराहनीय है। प्रत्येक माता पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को स्काउट गतिविधियों से जोडे़ ताकि बच्चे आगे चलकर जिले व देश का नेतृत्व करे। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त राजेश दलाल ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में स्काउट अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों को भी कहा कि वे अपने बच्चों को स्काउट की गतिविधियों से जोडे़। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन महंत सुखबीर, प्राचार्य जसमेर बूरा, शिव कुमार, सुरेश अहलावत, अशोक जांगड़ा, देवेंद्र हुड्डा, राजेश शर्मा, सत्यवान, मोनू ढाडा आदि मौजूद थे।