एएसआइसहित छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, जींद : शहर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक एएसआइ सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ ल
जागरण संवाददाता, जींद : शहर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक एएसआइ सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ लूट व अवैध हिरासत में रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
सफीदों के जयपुर निवासी रणधीर सिंह ने अदालत में इस्तगासा दायर किया। शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि हिसार के जामनी निवासी उसके बहनोई सतीश 302 में सजायाफ्ता है तथा पैरोल पर आने के बाद वह वापस नहीं गया। इसी के चलते सीआईए पुलिस ने 11 मई 2013 को उसे तथा जामनी निवासी उसके भांजे प्रिंस व बहन कुसुम को जींद क्राइम ब्रांच में बुलाया। वहां बुलाने के बाद पुलिस ने तीनों को अवैध हिरासत में रखते हुए उसे तथा पि्रंस को थ्री डिग्री टॉर्चर किया। अवैध हिरासत के दौरान पुलिस ने उसकी बहन के साथ भी भद्दी गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान पुलिस ने उसने करीब 42 हजार रुपये भी ऐंठ लिये। शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि पुलिस अवैध हिरासत में रखकर उन पर सतीश को पेश करने का दबाव बना रही थी, जबकि उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अदालत ने प्रथम दृष्टि आरोपों को सही मानते हुए शहर थाना पुलिस को एएसआई जयपाल, बलवान सिंह, कांस्टेबल राजेश, सत्यवान, पुरुषोत्तम व कृष्ण के खिलाफ लूट, अवैध हिरासत में रखने तथा मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिये। शहर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।