प्रदेश सरकार पर विकास में भेदभाव करने का लगाया आरोप
संवाद सूत्र, उचाना : बीरेद्र सिंह के बाद उनकी पत्नी एवं एआइसी सदस्या प्रेमलता ने भी सीएम हुड्डा के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। प्रेमलता ने कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज पूरे देश में समान विकास, समान रोजगार होने के दावे कर रहे हैं।
प्रदेश में अगर समान विकास, समान रोजगार किया है तो वो रोहतक जिले की बजाय किसी दूसरे जिले से विधानसभा चुनाव लड़े तो उन्हे पता चल जाएगा कि समान विकास, समान रोजगार का दावा कितना सही है। आज विज्ञापनों के माध्यम से हरियाणा नंबर एक का दावा करने से कुछ नहीं होता। नंबर वन बनाने के लिए समान विकास, समान रोजगार की सोच भी होनी जरूरी है। वे डूमरखा कला गाव में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में काग्रेस की टिकट पर बीरेद्र सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजनीति रूप से जो भी फैसला राज्यसभा सदस्य बीरेद्र सिंह लेंगे वो कार्यकर्ताओं की इच्छाओ के अनुरूप लेंगे। भेदभाव, क्षेत्रवाद, जात-पात की राजनीति के विरोध में जो राजनीति लड़ाई लड़ी जा रही है उसमें हर किसी को सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि आज सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की क्षेत्रवाद की सोच को लेकर बीरेद्र सिंह ही नहीं बल्कि कुमारी शैलजा, अवतार भड़ाना, कैप्टन अजय सिंह यादव भी आवाज उठा चुके हैं। इस मौके संजीव डूमरखा, हरेद्र डूमरखा, प्रेम पहवान, बीरेद्र घोघड़िया, मनोज नचार, दिनेश थुआ, गोपी, राममेहर दनौदा, दिलबाग श्योकंद, सुरेद्र गर्ग, ईश्वर काकड़ोद, रमेश खटकड़, धर्मेद्र चहल, राजबीर डूमरखा, इद्र फौजी, तपे सिंह कुचराना आदि मौजूद रहे।