नवीनीकरण की शर्ते नहीं की पूरी, 15 ईंट भट्ठों के लाइसेंस रद
जागरण संवाददाता, झज्जर : खाद्य आपूर्ति विभाग की सिफारिश पर उपायुक्त ने जिला के 15 ईंट भट्ठों के लाइस
जागरण संवाददाता, झज्जर : खाद्य आपूर्ति विभाग की सिफारिश पर उपायुक्त ने जिला के 15 ईंट भट्ठों के लाइसेंस रद कर दिये हैं। इन भट्ठों के लाइसेंस रद करने के बाद अब जिला में 392 ईंट भट्ठे बचे हैं। उपायुक्त ने भट्ठा संचालकों की तरफ से नवीनीकरण के लिए कागजात पूरे न करने पर ईंट भट्ठों के लाइसेंस रद करने आदेश जारी कर दिये हैं। प्रदेश में सबसे अधिक ईंट भट्ठे झज्जर जिले में थे। लेकिन इनकी संख्या निरंतर घटती जा रही है। पिछले वर्ष भी काफी ईंट भट्ठों के लाइसेंस रद किये गए थे।
ईंट भट्ठों के लाइसेंसों के नवीनीकरण के लिए खाद्य नियंत्रक एवं पूर्ति विभाग की तरफ से भट्ठा संचालकों को तीन बार कागजी कार्रवाई पूरी कर कार्यालय में जमा करवाने के लिए तीन बार नोटिस जारी किये गए थे। लेकिन ईंट भट्ठा संचालकों की तरफ से कोई भी जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद विभाग की तरफ से लाइसेंस रद करने के लिए उपायुक्त को फाइल भेजी गई थी।
लाइसेंस नवीनीकरण के लिए ये चाहिए कागजात
किसी भी ईंट भट्ठे के लाइसेंस के लिए प्रदूर्षण नियंत्रण बोर्ड, खनन विभाग व नगर योजनाकार विभाग से एनओसी के अलावा पूरा सेल टैक्स भरा हुआ होना चाहिए। इन कागजात के पूरा होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग में 2 हजार रुपये का शुल्क जमा करना होता है। उसके बाद विभाग की तरफ से ईंट भट्ठा चलाने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
इन भट्ठों के लाइसेंस किये रद
1. राम दर्शन भट्ठा कंपनी, रईया
2. चौधरी ब्रिक्स कंपनी, पेलपा
3. शिव भट्ठा कंपनी, बिरधना
4. हरिओम भंट्ठा कंपनी, सिलानी
5. डीडीआर भट्ठा कंपनी, कबलाना
6. बालाजी भट्ठा कंपनी, फजाबाद पाहसौर
7. जेके भट्ठा कंपनी-2, बादली
8. एसएस भट्ठा कंपनी, बामनौला
9. न्यू साध भट्ठा कंपनी, महराना
10. दीपक भट्ठा कंपनी, एमपी माजरा
11. किसान भट्ठा कंपनी, जसौर खेड़ी
12. शिव भट्ठा कंपनी, खेड़ी जसौर
13. बालाजी भट्ठा कंपनी, आसौदा
14. ज्योति भट्ठा कंपनी, बरहाना
15. गुलिया भट्ठा कंपनी, नंगला
इस साल 29 भट्ठों के लाइसेंस हो चुके हैं रद
इस साल वित्त वर्ष के अंतिम दिन विभाग की तरफ से विभाग की तरफ से 14 ईंट भट्ठों के लाइसेंस रद किये गए थे। जबकि मंगलवार को उपायुक्त की तरफ से 17 में से 15 ईंट भट्ठों के लाइसेंस रद कर दिये हैं। अब तक कुल 29 भट्ठों के लाइसेंस रद किये जा चुके हैं। हालांकि इनमें दो ईंट भट्ठे बामड़ौली गांव के सरपंच के थे। वे कागजात पूरे करने के लिए विभाग से समय लेकर गए थे। लेकिन दो दिन बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी।
:::: जिला के 15 ईंट भट्ठों के लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने के लिए शर्तें पूरी न करने वाले भट्ठा संचालकों को तीन बार नोटिस जारी किये गए थे।लेकिन भट्ठा संचालकों की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया तो उपायुक्त ने इनके लाइसेंस रद कर दिये हैं। दो भट्ठे बामड़ौली गांव के सरपंच के थे। वे कागजात पूरे करने के लिए समय लेकर गए थे।
- अशोक शर्मा, डीएफएससी, झज्जर।