भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जश्न
संवाद सूत्र, बेरी : भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर बेरी मंडल अध्यक्ष धर्म कादियान की अध्यक्षता
संवाद सूत्र, बेरी : भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर बेरी मंडल अध्यक्ष धर्म कादियान की अध्यक्षता में विजयी जूलूस निकाला गया। इस अवसर पर तीनों मंडलों के अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल भी उपस्थित रहे। जुलूस बेरी किसान भवन से बाजार होते हुए मां भीमेश्वरी देवी मंदिर पर इसका समापन किया गया। बेरी मंडल अध्यक्ष ने बाताया की केंद्र में मोदी सरकार ने तीन साल में बेमिसाल कार्य किया है। इन कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17000 बूथों के लिए 10000 कार्यकर्ता जन जन तक संपर्क साधने का कार्य करेंगे। प्रदेश मंत्री व जिला पार्षद डा. किरण कल कल ने मोदी ¨जदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा नेता सीमा दहिया, रविभान राठी, अनिल दलाल, योगेश, संजीव कादियान, युद्धबीर बेरी, नेतराम, सुंदर, रणवीर पहाड़ीपुर, अशोक बाकरा, श्रावण गोच्छी, चांद सिवाना, मांगेराम जांगड़ा, र¨वद्र राठी, नवीन राठी, सुनीता, सतीश मंडल अध्यक्ष धर्म कादियान मौजूद रहे।