दुल्हेड़ा में होगा व्याख्यान माला अभियान के तहत कार्यक्रम
झज्जर : वैदिक सत्संग मंडल समिति झज्जर के तहत में कॉलेज, स्कूलों में होने वाली बेटी बचाओ जनचेतना व्या
झज्जर : वैदिक सत्संग मंडल समिति झज्जर के तहत में कॉलेज, स्कूलों में होने वाली बेटी बचाओ जनचेतना व्याख्यान माला अभियान का 46वां कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गर्ल्ज दुल्हेड़ा में 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में वेद प्रचार मंडल जिला झज्जर भी सहयोगी होगा। कार्यक्रम के संहयोजक अशोक आर्य दुल्हेड़ा होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षा प्राचार्या अंजू व समिति अध्यक्ष पं. रमेश चंद्र कौशिक होंगे। कार्यक्रम में सामूहिक यज्ञ विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार से 47वां कार्यक्रम जयमार्डन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ा में ही होगा। उक्त कार्यक्रम में समिति की ओर से पं. जयभगवान, प्राध्यापक द्वारकादास, सुभाष आर्य, भगवान ¨सह, ओमप्रकाश यादव, रतिराम वेद प्रचार मंडल की ओर से मा. ब्रह्मजीत प्रधान, राहुल आर्य, मंत्री धूव कुमार बहादुरगढ़, चंद्रमुनि, जयपाल कोच खेड़ी जट, बलजीत नंबरदार कबलाना, उमेद ¨सह माजरी, ऋषिपाल खेड़ा, सोमबीर दुल्हेड़ा, विद्यालय का समस्त स्टाफ शामिल होंगे।