चिमनी गांव में पानी की निकासी नहीं होने पर परेशानी
संवाद सूत्र, बेरी : चिमनी गांव में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना क
संवाद सूत्र, बेरी : चिमनी गांव में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव का गंदा पानी सड़क पर भरने के कारण सड़क भी टूटती जा रही है। लोगों ने बार-बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीण संदीप, देवेंद्र, संजय, विकाश, कृष्ण कौशिक, राजेश, मुकेश देवी, बिके देवी व मनीष का कहना था सरकार का नारा स्वच्छ भारत का है जो इस प्रकार के वातावरण मे कैसे बुलंद होगा। गांव में गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं हो रहा है। गांव का गंदा पानी सड़क व गलियों में भरा रहता है। हालात ये बन गये हैं कि लोग इन स्थानों से गुजर नहीं सकते। इतना ही नहीं वातावरण यहां पर बहुत अधिक दूषित है। चिमनी से ढराना गांव को जाने वाली सड़क पर यह पानी जमा रहता है व गांव की फिरनी पर भी पानी जमा रहता है। जिस कारण सड़क पर बहुत गहरे गड्ढे बन गए हैं। यहां से गुजरने वाली गाड़ियों के पलटने की भी संभावना रहती है। लोग सुबह सैर के लिए उसी रास्ते से जाते हैं। उनका वहां से निकलना बड़ा कठिन हो जाता है। यह दूषित पानी आस पास के खेतों में भी जाता रहता है। जिसे खड़ी फसल को भी भारी हानि होने का भय बना रहता है। किसान बेहद परेशान हैं क्योंकि उनकी खड़ी फसल बर्बाद हो सकती है। मच्छर मक्खी भी इस पानी में पनप रहे हैं। जिससे अनेक रोग फैलने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी की निकासी हटाने से गली मे कीचड़ की भरमार है। जिसके कारण बरसात के दिनों में बुजुर्ग बच्चों घरों से बाहर नहीं निकल सकते। महिला मुकेश देवी ने बताया कि इस समस्या से ज्यादा महिलाओं को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनको घर और बाहर के काम करने पड़ते हैं।
गांव की सरपंच दर्शना देवी का कहना है कि इस बारे में कई बार महकमे के अधिकारियों से कई बार मिल चुकी हैं, लेकिन आश्वासन मिल रहा है परंतु इस पर कोई अमल नहीं हुआ।