Move to Jagran APP

तीन दिन बाद फिर लौटा कोहरा, जनजीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : समूचा क्षेत्र लगातार तीन दिन के बाद बुधवार को फिर से घने कोहरे की आगो

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM (IST)
तीन दिन बाद फिर लौटा कोहरा, जनजीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

समूचा क्षेत्र लगातार तीन दिन के बाद बुधवार को फिर से घने कोहरे की आगोश में रहा। इसका जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा। यातायात व्यवस्था के साथ ही जनजीवन की रफ्तार भी बेहद धीमी रही। इस बीच अधिकम पारा दो दिन के अंदर दो डिग्री तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिर चुका है।

बुधवार की सुबह आंखें खुली तो कोहरे की सफेद चादर में समूचा क्षेत्र लिपटा मिला। कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी पर ही आंखों की रोशनी थम रही थी। इसका यातायात व्यवस्था पर व्यापक असर रहा। एक तरफ वाहन हाइवे और दूसरे मार्गो पर बेहद धीमी गति से चले तो रोजमर्रा के कार्यो में ही लोगों को खूब परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर तक यह कोहरा बरसता रहा। तब तक बाजारों में भी सन्नाटा सा रहा। हर कोई गर्म कपड़ों में लिपटा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम 11 डिग्री रहा। पेड़ों और पौधों से कोहरा देर तक ओस की बूंदे बनकर गिरता रहा। जनजीवन के लिए मौसम यह परेशानी बना तो उधर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण नौकरी पेशा पर निकले लोगों को सुबह के समय खूब परेशानी हुई। कोहरे के कारण बसें भी लेट रही। पैसेंजर ट्रेनें भी सुबह के समय देर से चली। इससे यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा।

यह रही ट्रेनों की स्थिति

बुधवार को यहा से गुजरने अप व डाउन लाइन की ट्रेनें प्रभावित रही। पूछताछ केंद्र से कर्मचारी बार बार ट्रेनों के आने की स्थिति के बारे जानकारी देते रहे। रोहतक की ओर जाने गाड़ी संख्या 12555 गौरखधाम सुपरफास्ट 8 घटे की देरी से बहादुरगढ़ पहुची। इसी तरह से मुंबई फिरोजपुर भी कई घटे लेट रही। रोहतक पैसेंजर भी लेट रही। दिल्ली नई दिल्ली की ओर जाने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस भी कई घटे लेट रही। जनता, नवयुग एक्सप्रेस, अवध लेट रही। गाड़ी संख्या 54642 पैसेंजर व 64916 मैमू अनिश्चित काल के लिए रद रहेगी। बरेली एक्सप्रेस भी इस दिन रद की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.