कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
जागरण संवाददाता, झज्जर : दो दिनों की राहत के बाद बुधवार को एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी। घने कोहरे
जागरण संवाददाता, झज्जर :
दो दिनों की राहत के बाद बुधवार को एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी। घने कोहरे के चलते दृष्यता 10 मीटर से भी कम रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। आलम यह था कि सुबह करीब नौ बजे तक वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। कोहरे के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली विद्यार्थियों और नौकरी पेशा लोगों को हुई। जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचनें में काफी परेशानी हुई। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी दिखाई दिया। ट्रेन एक से डेढ़ घंटा देरी से चली। जबकि लंबे रूट पर जाने वाली बसें भी निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई। वहीं दूसरी ओर कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है।
सुबह के समय रहे लोग अलाव की शरण में
कोहरे के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का अहसास करवाया। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे और आग जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते दिखाई दिए। कोहरे के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा दुकानदार भी देर से अपनी दुकानों पर पहुंचे और बाजार चहल-कदमी भी दोपहर बाद ही दिखाई दी। किसान सतीश सैनी, ओम गहलोत, आजाद ¨सह ने बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। इससे गेहूं के पौधे में जल्दी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि अगर कई दिन लगातार कोहरा पड़ता है तो उनके एक पानी की भी बचत होगी।