कोहरे में लिपटा क्षेत्र, जनजीवन अस्तव्यस्त
संवाद सूत्र, बादली : बुधवार को क्षेत्र में पड़े घने कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कोहरे का प्रभाव प
संवाद सूत्र, बादली : बुधवार को क्षेत्र में पड़े घने कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कोहरे का प्रभाव पूरे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर शाम से ही कोहरा छाने लगा था। बुधवार की सुबह जब लोग नींद से जागे तो सुबह बाहर का नजारा पूरी तरह से बदला हुआ था। कोहरे ने हर किसी चीज को अपनी आगोश में ले रखा था। जिसकी वजह से मौसम में ठंडक भी महसूस हुई। जिससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्य देवता ने दर्शन दिए मगर आसमान में बादल होने के कारण वे आमजन को अपनी तपिश नहीं दे पाए। सुबह के समय कोहरा छाने व आसमान में बादल छाए रहने की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर तेज गति में दौड़ने वाले वाहनों की गति पर भी काफी हद तक ब्रेक लगा रहा । कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। वाहन चालकों को जो दूरी घंटा भर से पहले तय करनी थी उसको तय करने में उन्हें घंटे भर से ज्यादा का समय लगा। साथ ही दिन के समय भी वाहन चालकों ने हैड लाइटें जलाकर रखी। वाहन चालकों को ही नहीं आम आदमी को कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही। जबकि शाम होने से पहले ही दूर दराज से आने वाले दुकानदार अपने घरों को लौटने लगे।