मंडल स्तर पर जिलाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेवारिया
जागरण संवाददाता, झज्जार : बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में भाजपा के जिलाध्यक्ष
जागरण संवाददाता, झज्जार :
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल जी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में बिजेंद्र दलाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार विमर्श किया व मुख्य पदाधिकारियों को मंडल के अनुसार उनका प्रभारी भी नियुक्त किया। दलाल ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की नींव होते है। जबकि भाजपा का संगठन तो उसकी जान है। ऐसे में जरुरत है कि सभी कार्यकर्ता हो या पदाधिकारी जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए बेहतरी की दिशा में आगे बढ़े। संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए और नीतियों का बखूबी प्रचार एवं प्रसार हो।
इस कड़ी में जिला उपाध्यक्ष रणबीर राठी को बहादुरगढ़ मंडल प्रभारी, मास्टर जयभगवान को मातनहेल व सुबाना मंडल, संजीव कादियान को माडोठी व बादली का, सतपाल कादियान को बेरी का विनोद यादव को झज्जर का, जिला मिडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार को छारा व कानोंदा मंडल का, सह मिडिया प्रभारी राजेश आर्य को डीघल का, जिला सचिव भंवर सिंह चौहान जी को साल्हावास व विकास वाल्मिकी को कुलाना मंडल की जिम्मेदारी दी गई। इस बैठक में जिला महामंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।