अत्याचार से प्रभावित होने का आरोप लगा बसपा उतरी सड़कों पर
जागरण संवाददाता, झज्जर : भाजपा सरकार पर प्रदेश में दलितों तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोक
जागरण संवाददाता, झज्जर :
भाजपा सरकार पर प्रदेश में दलितों तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी ने झज्जर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर में हुए प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने शासन तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं राज्यसभा सासद राजाराम ने किया।
बसपा कार्यकर्ता सबसे पहले अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रम के अनुसार झज्जर जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और बाद में शहरभर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहा उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर दलित व महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सासद राजाराम ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश व देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार ने चुनाव के दौरान लोगों से वोट हथियाने के लिए बड़े-बड़े वायदे किए गए थे, जिनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वायदों के तो भंडार लगा दिए, लेकिन जब उन्हें पूरा करने का समय आ रहा है तो वह अपने वायदों से मुकरने लगी है।
राजाराम ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रूपये डालने की बात कही थी। जबकि 15 लाख की बात तो दूर किसी के खाते में आज तक 15 रुपये भी नहीं आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की बागडोर उद्योगपतियों के हाथों में देने का काम सरकार कर रही है। जिसका सीधा लाभ ठेकेदारों और उद्योगपतियों को ही हो रहा है। राजाराम के अनुसार जिस देश की कमान व्यापारी के हाथों में होगी तो प्रजा कंगाल ही होगी। महिलाओं पर अत्याचार सबसे ज्यादा हरियाणा में ही किए जाने की बात भी राजराम ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पुलिस प्रशासन नेताओं के इशारे पर चलता है तभी तो महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा। सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की धज्जिया उड़ रही हैं सिर्फ नाम की ही योजनाएं चलाई जा रही हैं अगर सरकार चाहती तो उड़ी में हुए आतंकी हमले में सेना के जवान नहीं मरते।