स्वामी शक्तिवेश का जन्मदिवस मनाया
झज्जार : आर्यजगत के संयासी स्वामी शक्तिवेश का जन्मदिवस उनके पैतृक कलोई गांव में बड़ी धूमधाम से मनाया
झज्जार : आर्यजगत के संयासी स्वामी शक्तिवेश का जन्मदिवस उनके पैतृक कलोई गांव में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ-भजन व प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यज्ञ ब्रह्मा व कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्यरत हंस मैत्रेय नरेला रहे। कार्यक्रम का आयोजन पं. जयभगवान आर्य व ओमप्रकाश यादव ने किया। गुरूकुल झज्जार के स्वामी योगानन्द, पूर्व जिला राजस्व अधिकारी महेन्द्र सिंह धनखड़, फतेह सिंह गुरूकुल झज्जार, प्रेमदेव पहलवान व योगाचार्य रमेश कोयलपुर, सरपंच प्रेम देवी, पं. रमेश कौशिक, वैदिक सत्संग मंडल समिति अध्यक्ष भगवान सिंह आर्य आदि ने अपने विचार रखे। आचार्य राजहस ने आर्यजगत के दो प्रसिद्ध संयासी स्वामी नित्यानंद व स्वामी शक्तिवेश के जन्म पर कलोई की माताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं गायिका कल्यान ने समाज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बेटी नहीं बचेगी तो महापुरूष कहा से पैदा होंगे। कार्यक्रम में राव रतीराम, महाबीर सिंह, सतपाल सिंह, चंद्रपाल माजरा, करतार सिंह, महेन्द्र सिंह, उमेद सिंह पूर्व सरपंच आदि ने भाग लिया।