अनीता बनी आशा वर्कर यूनिचयन की प्रधान
जागरण संवाददाता, झज्जर : शहर के तहसील रोड पर स्थित मुख्य जल घर में बृहस्पतिवार को आशा वर्कर यूनिय
जागरण संवाददाता, झज्जर :
शहर के तहसील रोड पर स्थित मुख्य जल घर में बृहस्पतिवार को आशा वर्कर यूनियन के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जयपाल गुढ़ा व सीटू जिला प्रधान सरोज दुजाना की देख रेख में सर्वसम्मति से संपन्न किया गया। चुनाव के दौरान अनीता भागलपुरी को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। उपप्रधान प्रवेश मातनहेल, पूनम डाबोदा, रामचंद्र यादव व ललीता पाटौदा को चुना गया। जिला सचिव किरण बहराणा व जिला सहसचिव की जिम्मेदारी अनिता काणौंदा, अनीता भम्भेवा व अनिता अंबोली को सौंपी गई। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुदेश, संतोष, राजेश, पुष्पा, सुदेश बेरी, सुमन, सुनीता, निर्मला, मूर्ति, सुमित्रा, संतोष, मीना, सीमा, रेखा, मंजू आदि को सदस्यता दी गई है। नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि उनको जो यूनियन ने जिम्मदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। आशा वर्करों के हकों के लिए हमेशा निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे। नव नियुक्त जिला प्रधान अनीता भागलपुरी ने सभी पदाधिकारियों व यूनियन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आशा वर्करों के हकों के लिए चाहे कोई भी आंदोलन या प्रदर्शन करना पड़े वह उनके अधिकारियों के लिए लड़ाई लड़ेंगी।