बादली क्षेत्र में टूटी नहर को कराया ठीक
संवाद सूत्र, बदली : शनिवार देर शाम बाढ़सा गाव के साथ गुड़गाव जिले की सीमा पर गुड़गाव जल वितरण नहर ट
संवाद सूत्र, बदली :
शनिवार देर शाम बाढ़सा गाव के साथ गुड़गाव जिले की सीमा पर गुड़गाव जल वितरण नहर टूट गई थी। नहर टूटने के कारण नहर का सारा पानी रोड के साथ लगते के खेतों में भर गया। जिससे कारण किसानों की कई एकड़ फसल में पानी खड़ा हो गया। रविवार को सिंचाई विभाग ने नहर को ठीक करवा दिया गया है। लेकिन बार बार नहर के टूटने के कारण ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। क्योंकि नवंबर के महीने में भी उपरोक्त नहर टूट गई थी जिसके कारण किसानों की गेहू की तैयार फसल पानी में डूब गई थी और किसानों को बहुत अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। नहर की हालत काफी जर्जर हो चुकी है जिसके कारण यह बार बार टूट रही है। जिससे कारण किसानों को मुख्य रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों भी किसानों ने ज्वार, बाजरा आदि की बुआई के लिए अपने खेत तैयार कर रखे थे तो कुछ किसानों ने इन फसलों की बुआई भी कर दी थी। अब यह नहर टूटने के कारण उनके खेतों में पानी भर गया था और फसलें खराब। किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है और अब उन्हे यह मेहनत दोबारा से करनी पड़ेगी। जिसके कारण समय और पैसा दोनों की बर्बादी होगी। हालंाकि बार बार एक ही जगह से नहर के टूटने के कारणों का पता नही लग रहा है। हालाकि रविवार को विभाग की ओर से नहर को ठीक करवा दिया गया जिसके लिए मजदूर दिन भर लगे रहे।