पंप हाउस पर मिला शव, शिनाख्त नहीं
झज्जार : जवाहर नेहरू केनाल के अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने
झज्जार : जवाहर नेहरू केनाल के अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद साल्हावास पुलिस पंप हाउस पर पहुची और शव को पंप हाउस से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। साल्हावास पुलिस के सिपाही राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अकेहड़ी मदनपुर के पंप हाउस में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पंप हाउस से बाहर निकलवाया और पहचान के लिए वहां पर रखा। काफी देर बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई तो शव को पहचान के लिए झज्जार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। शव काफी पुराना होने के कारण गली-सड़ी अवस्था में है और मृतक के शरीर पर चैक की नीली शर्ट व काले रंग का कच्छा तथा एक हाथ पर काले रंगा डोरा बंधा हुआ मिला है।