विधायक ने दी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दलाल को शुभकामनाएं
बहादुरगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल का भाजपा कार्यालय में पार्टी ने
By Edited By: Published: Tue, 03 May 2016 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 03 May 2016 01:01 AM (IST)
बहादुरगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल का भाजपा कार्यालय में पार्टी नेतागण व कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। रोहतक से विधायक मनीष ग्रोवर, बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक सहित अन्य पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में बिजेंद्र दलाल सक्रिय रूप से आगे रहेगे। उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बतौर विधायक सहयोगी के रूप में वे सदैव उनके साथ रहेगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और यहीं कारण है कि बिजेंद्र दलाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें