साधु पर प्रवचन देने के बहाने दुष्कर्म का आरोप
जागरण संवाददाता, झज्जर : न्यौला गांव में स्थित एक मंदिर में रहने वाले साधु पर एक महिला ने दुष्कर्
जागरण संवाददाता, झज्जर :
न्यौला गांव में स्थित एक मंदिर में रहने वाले साधु पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मामला करीब दो अप्रैल का है। पीडि़त व उसके पति ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीडि़त दंपति का कहना है कि वे न्यौला गांव के मंदिर में गए हुए थे। घटना की रात को साधु ने मंदिर में प्रवचन देने की बात कह कर उन्हें वहां रोक लिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इसकी शिकयत पुलिस को घटना के बाद दे दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब वे शनिवार को मीडिया के पास पहुंचे तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और साधु रणवीर दास को लेकर साल्हावास पुलिस थाने ले गई है। पीड़ित महिला के पति का कहना है कि इसमें कोसली की एक महिला भी शामिल है।
साल्हावास पुलिस थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत झज्जर महिला पुलिस को दी थी। उनका काफी समय मंदिर में आना जाना था। आरोपी साधू को काबू कर महिला पुलिस को सौंप दिया है।
वर्जन
महिला व उसके पति का मंदिर में करीब दो ढाई साल से आना जाना था। उन्होंने मंदिर में एक कमरे का भी निर्माण करवाया था। पीड़ित की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
-सुनीता, महिला पुलिस थाना, प्रभारी।