इंटक की रैली में शामिल होंगे कामगार
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 1 मई को इंटक की प्रदेश इकाई की ओर से गुड़ग
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 1 मई को इंटक की प्रदेश इकाई की ओर से गुड़गाव में बड़ी रैली की जाएगी। इस रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे। इस रैली में बहादुरगढ़ से भी कर्मचारी और मजदूर हिस्सा लेंगे।
इस रैली को लेकर इंटक के जिला अध्यक्ष सिकंदर मान ने कर्मचारियों और मजदूरों से संपर्क साधा। मान ने बताया कि इस रैली में प्रदेशभर से लोग आएंगे और सरकार को अपने हकों की माग पूरा करने के लिए विवश कर देंगे। उन्होंने कहा कि श्रम कानून का लगातार उल्लंघन हो रहा है। ठेका मजदूरों को समान वेतन और उन्हें स्थायी किए जाना चाहिए। सरकार को चुनाव के दौरान किया वादा याद दिलाते हुए मान ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की माग उठाई।