आग लगने से विवाहिता की मौत, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, झज्जर : साल्हावास पुलिस थाने के अतंर्गत आने वाले गोरिया गांव में एक विवाहिता ने परे
जागरण संवाददाता, झज्जर : साल्हावास पुलिस थाने के अतंर्गत आने वाले गोरिया गांव में एक विवाहिता ने परेशान होकर आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने उसके परिजनों की शिकायत पर उसकी ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुड़गांव जिले के शेरपुर गांव निवासी पुष्पा देवी पुत्री भीम सिंह की शादी कुछ समय पहले झज्जर जिले के गोरिया गांव निवासी विजय पुत्र देवी दयाल के साथ हिंदु रीतिरिवाज से हुई थी। शादी के बाद विजय फायर ब्रिगेड में नौकरी लग गया था। पुष्पा के परिजनों का आरोप है कि विजय की नौकरी लगने के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जिसके चलते पुष्पा काफी परेशान चल रही थी। उनका आरोप है कि उसका पति विजय, ससुर देवी दयाल व ननद सुमन उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिसके कारण पुष्पा की आग लगने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका के परिजनों व साल्हावास पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया है।
----
गोरिया गांव निवासी महिला पुष्पा के पति विजय, ससुर देवी दयाल व ननद सुमन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बलबीर सिंह, आइओ, पुलिस थाना साल्हावास।