छुछकवास में मिले दो डेंगू संभावित मरीज
जागरण संवाददाता, झज्जर : जिले में डेंगू का प्रकोप निरंतर जारी है। छुछकवास गांव में दो डेंगू संभावित
जागरण संवाददाता, झज्जर : जिले में डेंगू का प्रकोप निरंतर जारी है। छुछकवास गांव में दो डेंगू संभावित मरीज मिले हैं। जिनमें से एक दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में भर्ती है। जबकि दूसरा झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती है। छुछकवास गांव निवासी पुनित पुत्र जगदीश दिल्ली में भर्ती है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जबकि सोनी पुत्र श्रीनिवास को झज्जर में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि अब तक डेंगू संभावित मरीजों के 346 खून के नमूनों की जांच हुई है। इनमें से 118 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि आठ मरीज दूसरे क्षेत्रों से झज्जर जिले के रिपोर्ट हुए हैं। फिलहाल तक 126 मरीज डेंगू के पाए गए हैं। इनमें से 101 केस झज्जर जिले के हैं। जबकि 25 केस दूसरे क्षेत्रों के हैं। इस बार डेंगू ने जबरदस्त तरीके से दस्तक दी है। इससे पहले डेंगू के इतने अधिक केस कभी भी नहीं पाए गए हैं।
मौसम में आए परिवर्तन के बाद जिले में अब डेंगू का प्रकोप कुछ कम होने लगा है। हालांकि अक्टूबर व नवंबर भी डेंगू फैलने वाले महिने माने जाते हैं। जो मरीज सामने आ रहे हैं। उनके सैंपल लेकर जांच की जाएगी उसके बाद ही बताया जा सकेगा की वे डेंगू पॉजिटिव हैं या नहीं।
-नितिन गुप्ता, महामारी रोग विशेषज्ञ, झज्जर।