Move to Jagran APP

कर्मचारियों की हड़ताल से सभी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना

जागरण संवाददाता, झज्जर : बुधवार को सभी विभागों की कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल करने का आह्वान किया

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 08:14 PM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल से सभी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना

जागरण संवाददाता, झज्जर :

loksabha election banner

बुधवार को सभी विभागों की कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल करने का आह्वान किया है। विभागाध्यक्षों व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी सेवाएं बहाल रखने के दावे भी किए हैं। लेकिन हड़ताल के कारण सभी सेवाएं प्रभावित होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कुछ माह पहले हुई हड़ताल के दौरान भी बिजली व परिवहन व्यवस्थाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई थी। क्योंकि हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर यह भी आरोप लगाया गया था कि वे बिजली के तार काट गए थे और ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को बिजली की लाइनों के फाल्ट तक नहीं मिले थे। वहीं रोडवेज की हड़ताल भी कई बार हो चुकी हैं। जिससे परिवहन व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप्प हो गई थी। स्थिति यहां तक बन गई थी कि एक बार तो परिवहन समिति बस चालकों व संचालकों ने भी रोडवेज कर्मचारी यूनियनों का समर्थन कर दिया था। इस बार भी रोडवेज की तीन यूनियनें हड़ताल में शामिल हो रही हैं। इनमें सर्व कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी महा संघ व इंटक यूनियन हड़ताल में शामिल रहेंगी। जबकि बीएमएस व संयुक्त कर्मचारी संघ हड़ताल में शामिल नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि झज्जर जिले में इन दोनों यूनियनों का असर काफी कम हैं। इस लिए परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को देखा जाए तो फिलहाल तक आशा वर्कर ही हड़ताल में शामिल बताई जा रही हैं। जिससे बाकि स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना दिखाई नहीं दे रही हैं। अगर स्वास्थ्य विभाग की अन्य यूनियनें हड़ताल में शामिल होती हैं तो स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा सकती हैं। अपनी मांगों को लेकर अधिकांश विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने की संभावना है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की यूनियनें भी हड़ताल में शामिल हो रही हैं। जिस से बुधवार को पेयजल व्यवस्था भी चरमरा सकती हैं। हालांकि विभाग के अधिकारी पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने की बात कह रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी भी यही दावा ठोक रहे हैं कि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। हड़ताल को लेकर प्रशासन की तरफ से धारा 144 लागू कर दी गई है। मंगलवार की शाम को उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने अधिकारियों की बैठक कर जिले में विभिन्न विभागों की तरफ से किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

------

हड़ताल के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए ठेके के कर्मचारियों का सहारा लिया जाएगा। कुछ कर्मचारी ठेकेदार के हैं। उन्हें हायर किया गया है। वहीं मोबाइल वैन भी हैं, वहीं जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे उनका भी सहारा लिया जाएगा। सभी पावर हाउस चालू रखने के प्रयास किए जाएंगे।

-सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, झज्जर।

------

फिलहाल तक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आशा वर्करों ने ही हड़ताल में शामिल होने की सूचना दी है। बाकी किसी यूनियन के हड़ताल में शामिल होने की सूचना नहीं है।

-डा. आरएस सिवाच, सीएमओ, झज्जर।

-------

अभी तक जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की किसी भी कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल में शामिल होने की सूचना नहीं दी है। अगर कर्मचारी हड़ताल पर गए तो एक दिन के लिए सेवाएं बहाल रखने के लिए प्राइवेट लोग हायर किए जाएंगे। पानी व सीवर व्यवस्था बाधित नहीं होने दी जाएगी।

-संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियात्रिकी विभाग, झज्जर।

------

परिवहन विभाग की तीन यूनियन हड़ताल में शामिल हैं। जबकि दो यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं हैं। इन कर्मचारियों के सहारे रोडवेज चलाने का प्रयास किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को भी लिखा गया है। रात को ही पुलिस भी डयूटी पर आ जाएगी।

-एमएस खरब, जीएम, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, झज्जर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.