महिला का संघर्ष काम आया
संवाद सूत्र, भट्टूकलां : गांव शेखुपुर दड़ौली में रविवार को एक महिला अपने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए
संवाद सूत्र, भट्टूकलां : गांव शेखुपुर दड़ौली में रविवार को एक महिला अपने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर के सामने धरना देकर बैठ गई। महिला व उसके परिजनों ने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए महिला हैल्प लाइन व पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। बाद में देर रात को मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठे होकर घर का ताला खोलकर महिला को घर में प्रवेश करवा दिया।
महिला मंजू निवासी रामगढ राजस्थान ने बताया कि उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व गांव शेखुपुर दड़ौली में राजेन्द्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही मियां बीबी में अवैध संबध होने के शक को लेकर मनमुटाव हो गया। आपस में झगड़ा होने पर कई बार पंचायती तौर पर फैसले हुए लेकिन दोनों में दूरियां बनती रही। उसने बताया की उसकी दो बच्ची है जिसमें कुमकुम चार वर्ष व तनवी 10 माह की है। रविवार को जब वह अपने दोनों बच्चियों के साथ माइके से ससुराल शेखुपुर दड़ौली में आई तो उसे देखते ही राजेन्द्र ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। मन्जू ने आरोप लगाया कि उसके पति का एक महिला के साथ अवैध संबध है। इसके चलते वह उसे पसंद नहीं करता। उसके पति राजेन्द्र से बात कि तो उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट मे अर्जी लगाई हुई है। उसकी पत्नी के खाते में कोई 5-5 हजार रुपये डलवाता है। उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबध है तो वह उसे घर में कैसे प्रवेश करने दे। दोनों मियां बीबी की तकरार में दोनों मासूम बच्चे भी जूझ रहे हैं। पुलिस भी चुपी साधे हुए है। आखिरकार देर रात को मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला खोलकर महिला को घर में प्रवेश करा दिया।