रिटायर्ड कर्मचारियों चलाएंगे सदस्यता अभियान
जागरण संवाददाता, झज्जर : शहर के मुख्य जलघर परिसर में सोमवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला
जागरण संवाददाता, झज्जर : शहर के मुख्य जलघर परिसर में सोमवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई की मांगों को लेकर बैठक हुई। जिला अध्यक्ष हवा सिंह राठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया। जिला प्रधान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की ओर से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने पड़ेगी। जिसके लिए संघ कार्यकारिणी की ओर से ब्लाक स्तर में संपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल एवं उत्तराखंड में भी रिटायर्ड कर्मचारियों को पंजाब के समान मेडिकल भत्ता व सेवा निवृति की उम्र 65 साल लागू की है। लेकिन प्रदेश सरकार संघ की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की ओर से उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो प्रदेश कार्यकारिणी के मार्ग दर्शन में प्रदेश भर के रिटायर्ड कर्मचारी करनाल में 15 जुलाई को महापड़ाव डालेंगे। महापड़ाव के लिए जिला कार्यकारिणी की ओर से बेरी ब्लाक में एक से 3 जुलाई तक संपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जबकि झज्जर ब्लाक में 4 से 6 जुलाई तक, मातनहेल ब्लाक में 7 से 9 जुलाई तक तथा बहादुरगढ़ ब्लाक में 10 स 11 जुलाई को अभियान जारी रहेगा। जिसके उपरांत 12 जुलाई को प्रात: 10 बजे जिले भर के रिटायर्ड कर्मचारी एकत्रित होंगे और आगामी रणनीति पर विचार मंथन किया जाएगा। बैठक को ओमप्रकाश कादयान बेरी, धर्मपाल अहलावत, ताराचंद जाखड़ मातनहेल, बलबीर कोट, वासुदेव वर्मा, रामेश्वर बिरधाना, मंशाराम मातनहेल व बलवान राणा आदि ने भी संबोधित किया और सरकार को खूब कोसा।