वन कर्मचारी संघ की बैठक आज
झज्जर : प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर वन कांप्लेक्स 22 अप्रैल को वन कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बै
By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 08:22 PM (IST)
झज्जर : प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर वन कांप्लेक्स 22 अप्रैल को वन कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक होगी। जिला प्रधान सतबीर अहलावत ने बताया कि बुधवार को होने वाली बैठक के जिले भर के वन मजदूर भाग लेंगे। बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद शर्मा, सतबीर कादयान, प्रधान कमल यादव आदि मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। बैठक के दौरान पंजाब की तर्ज पर वेतन व भत्ते देने व वन कर्मचारियों के सामने आने समस्याओं को लेकर विचार मंथन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें