सुखबीर बने बेरी शाखा के प्रधान
जासं, झज्जर : ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बेरी शाखा में मंगलवार को हुए द्वीवा
जासं, झज्जर : ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बेरी शाखा में मंगलवार को हुए द्वीवार्षिक चुनाव में सुखबीर अहलावत को प्रधान चुना गया। नव चयनित शाखा प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि बेरी के जलघर परिसर में द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय कार्यकारिणी उपमहासचिव कृष्ण कुमार व कोषाध्यक्ष उत्तम सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव आयोजन समिति ने बताया कि सर्वसम्मति से दो साल के लिए हुए चुनाव में ओमप्रकाश मदाना को शाखा बेरी का चेयरमैन, सुखबीर सिंह को प्रधान व कृष्ण डबास को उपप्रधान चुना गया। जबकि सुनील शर्मा को महासचिव, राजेश बरहाणा को वित्त सचिव, रमेश बेरी को संगठनकर्ता व कंवर सिंह को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव चयनित शाखा कार्यकारिणी सदस्यों ने एक सुर में कहा कि वे कर्मचारी हितों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेगें और ईमानदारी से काम करने की शपथ ली। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार अपने वादे अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, निगम में खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत भरने व पंजाब के समान वेतन दिए जाने की मांगों को सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे।