सर्वशक्तिमान होती है मातृशक्ति : गार्गी
जागरण संवाददाता, झज्जर : गिरावड़ गांव स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ नारी
जागरण संवाददाता, झज्जर : गिरावड़ गांव स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन गया।
महिला आर्य समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापिका विजया शास्त्री ने की और मुख्य वक्ता की कमान महिला आर्यसमाज संयोजक अरविंद गार्गी ने संभाली। मुख्य वक्ता ने हवन में आहुति डालते हुए कहा कि विश्व में विराजमान सभी शक्तियों में मातृ शक्ति को श्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि जीव-जगत, पशु-पक्षियों व मनुष्य को पैदा करने वाली मां होती है और वहीं वातारण के हिसाब से ढलने की मार्ग दिखाती है। वेद शास्त्रों में भी मातृशक्ति को सर्वशक्तिमान माना गया है और ऋषि मुनि ने सदैव पुरानी परंपरा को संजोते आ रहे हैं। मुख्य वक्ता ने कहा कि मनुष्य जीवन में तो मां की विशेष अहमियत होती है, मां ही सबसे पहला गुरू मानी गई है। शरीर पर चोट लगने व मुसीबत आने पर न चाहे हुए भी पहले आवाज मां ही निकलती है। एक सभ्य समाज की कल्पना से पूर्व हमें मातृशक्ति हो पहचानना जरूरी है, नारी का सम्मान सभ्य समाज की नींव है। नारी का सम्मान देना समाज के हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। क्योंकि उसी मां ने हमें दुनिया दिखाई है। कार्यक्रम के दौरान सुनीता, वीना, सरला, बबीता, राकेश, जितेंद्र व बलवान आदि ने भी हवन में आहुति डालते हुए नारी सम्मान के लिए समाज को जागरूक करने की शपथ ली और समाज सुधार में अहम योगदान देने वाली महिलाओं की भी हौंसला अफजाई की गई।