सासद ने दी स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धाजंलि
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : लोकसभा सासद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी जाखौदा निवासी पूर
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : लोकसभा सासद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी जाखौदा निवासी पूर्ण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। रविवार को सासद दीपेंद्र जाखौदा गाव पंहुचे और स्व. पूर्ण सिंह के निवास पर पंहुचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। शोकाकुल परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाते हुए सासद ने परमपिता परमात्मा से द्विवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
दीपेंद्र ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी पूर्ण सिंह ने आजादी के सग्राम में काफी कष्ट सहे और भारतमाता को आजाद कराने तक संघर्षरत रहे। आजादी मिलने के बाद भी स्व. पूर्ण सिंह ने निस्वार्थ समाज निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होनें कहा कि वे धन्य है कि उन्होंने कई बार पूर्ण सिंह का आशीर्वाद मिला। नप के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने भी सासद के साथ जाखौदा पंहुचकर स्व. पूर्ण सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि स्व. पूर्ण सिंह ने वीरों की धरती का मान और गौरव बढ़ाने का काम किया। इस अवसर पर टैणी प्रधान, राव रामेहर, तेजवीर दलाल, कुलदीप छिकारा, राजपाल आर्य, ओम प्रकाश दलाल, परमजीत दलाल, अमित छिल्लर, अशोक बबला, राजेश पहलवान ने भी शोक व्यक्त किया। जाखौदा निवासी स्वतंत्रता सेनानी पूर्ण सिंह का 26 फरवरी को निधन हो गया था।