पुत्रवधू ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ससुर ने खाया जहर
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : गाव कानौंदा में पुत्रवधू की ओर से छेड़छाड़ के आरोप की पुलिस में शिकायत दि
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : गाव कानौंदा में पुत्रवधू की ओर से छेड़छाड़ के आरोप की पुलिस में शिकायत दिए जाने से हताश ससुर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कानौंदा निवासी जयभगवान कसार गाव के पास स्थित एक फैक्टरी में कार्य करता था। एक सप्ताह से वह लापता था। रविवार को जयभगवान का शव कसार गाव के पास से गुजर रही बहादुरगढ़ माइनर के साथ पड़ा हुआ मिला। शव के पास एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया। इसमें उसने अपनी मौत का कारण पुत्रवधू व उसके परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को बताया है। मृतक ने सुसाइड नोट में आरोपों को झूठ करार दिया है। मृतक के बेटे राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी गन्नोर की रहने वाली ममता के साथ कई साल पहले हुई थी। करीब डेढ़ महीना पहले किसी बात को लेकर उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई और उसके पिता पर आरोप लगाते हुए पैसे की माग करने लगी। कुछ दिनों पहले ममता ने बहादुरगढ़ सदर थाना पुलिस में उसके पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दे दी थी। इसी के बाद से उसका पिता लापता चल रहा था। रविवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कोई जहरीला पदार्थ खाकर जयभगवान ने आत्महत्या की है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।