संजीवनी अस्पताल में निश्शुल्क कैंप कल
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल की ओर से शुक्रवार 19 दिसंबर को हड्डी
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल की ओर से शुक्रवार 19 दिसंबर को हड्डी रोग जाच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अस्पताल मैनेजर विक्की शर्मा ने दी। अस्पताल में ही यह कैंप निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें डा. अमित गुप्ता मरीजों की जाच करेगे। उन्होंने बताया कि 40 वर्ष से अधिक आयु और धूमपान व शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति, जल्दी थकान महसूस करने वाले लोगों की विशेष जाच होगी। कैंप में 1500 रुपये का टेस्ट निश्शुल्क किया जाएगा।
गणित प्रश्नोत्तरी में लीडरशिप सदन ने बाजी मारी
बहादुरगढ़ : यहा के बराही रोड़ पर स्थित त्रिवेणी मेमोरियल स्कूल में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदनो के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लीडरशिप सदन में सोनू, अनुभव, पंकज, विजय, भावना, आरती प्रथम रहे। काफिडेट सदन में अभिषेक, तुषार, नेहा, अभिषेक डल, कुलबीर मलिक, प्रीती द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्या संगीता वर्मा ने बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।