किक बाक्सिंग में लड़कियों ने झटके पदक
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : महाराष्ट्र में आयोजित हुई नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में झच्चर की लड़
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : महाराष्ट्र में आयोजित हुई नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में झच्चर की लड़कियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पदक झटके है। दुल्हेड़ा गांव पहुंचने पर लड़कियों का स्कूल प्रांगण में जोरदार स्वागत किया गया।
किक बाक्सिंग कोच जसवंत सिंह ने बताया कि पुणे के बालेवाड़ी स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में तीन दिवसीय नेशनल किक बाक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। चैम्पियनशिप में हरियाणा से 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जबकि झच्चर जिले की 14 लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जसवंत ने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने भार वर्ग में पूजा सबरवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। तरुणा बेरी व अनु बंसल ने रजत पदक हासिल किया। काजल सांगवान, चंचल परासर, अंजू सबरवाल, कुसुम, चंचल कालड़ा, चिंटी बसंल व सोनू टाक ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं मीनाक्षी खन्न, शीतल व पिंकी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। गांव दुल्हेड़ा में पहुंचने पर लड़कियों व कोच का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राजकीय उच्च विद्यालय दुल्हेड़ा के प्रांगण में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्या अंजू गंभीर व राजकुमार शास्त्री ने छात्राओं को बधाई दी।