अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार
By Edited By: Published: Fri, 26 Sep 2014 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 26 Sep 2014 07:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि शेष दो को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शहर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक विवाहिता का अपहरण करने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कुलदीप निवासी हसनपुर को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहा से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर छारा गाव में एक घर में अपराध की नीयत से घुसे यहा के रहने वाले दीपक उर्फ लीलू व राजू को काबू कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्हे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि ये दोनों छारा गाव के रहने वाले जगदीश के मकान में घुस गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें