बस स्टैंड पर झगड़े से अफरातफरी, हथियार लहराए
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
बहादुरगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाले सवारी वाहनों को लेकर बृहस्पतिवार को यहा बस स्टैड पर झगड़ा हो गया। इसमें बामनौली के एक पहलवान की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में रोहतक पीजीआइएमएस रेफर कर दिया गया। झगड़े के दौरान हथियार भी लहराए गए। झगड़े से अफरातफरी मच गई। पुलिस की क्राइम ब्राच समेत कई टीमें पहुची और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। बाद में इनमें से बिहार का युवक हाथ लगा। उसके खिलाफ वहा जानलेवा हमले का अभियोग दर्ज है। पुलिस अभी छानबीन में लगी हुई है।
दरअसल बृहस्पतिवार को बामनौली का रहने वाला जसबीर बस स्टैड पर था। बताते है कि इसी दौरान कुछ युवक एक गाड़ी में वहा पहुचे। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। युवकों ने जसबीर पर लात-घूसों से हमला कर दिया। झगड़ा शुरू होते ही यहा भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शी कुछ लोगों ने बताया कि झगडे़ के दौरान कई ने हथियार भी लहराए। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की शहर थाना व क्राइम ब्राच की टीमें बस स्टैंड पर पहुच गई। बाद में एक सफारी गाड़ी को पुलिस ने घेर लिया और इसमें सवार कुछ युवकों को क्राइम ब्राच की टीम ने हिरासत में लेकर रवाना हो गई। इस दौरान यहा भारी भीड़ जुट गई। कई घटों तक पुलिस छानबीन में लगी रही। अपराध शाखा प्रभारी इस्पेक्टर सज्जान कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद डमरू नाम का एक युवक ऐसा मिला है जो बिहार मूल का है। यह युवक बिहार में जानलेवा हमले के मामले में वाछित है। इसके लिए वहा की पुलिस से संपर्क साधा गया है। उधर, शहर थाना प्रभारी जयकिशन दहिया ने बताया कि अस्पताल से एक संदेश मिला है, जिसमें जसबीर नाम के शख्स के घायल होकर यहा भर्ती होने की सूचना है। बाद में उसे रोहतक रेफर किया गया। उसके ब्यान दर्ज करने के लिए जाच अधिकारी भेजा गया है। उधर, घायल जसबीर ने झगड़ा करने वाले युवकों पर वसूली की कोशिश का आरोप लगाया है, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।