प्रदर्शन व गाड़ियों के शीशे साफ करेंगे भावी शिक्षक, मागेंगे एक रुपया भी
संवाद सूत्र, बादली : जहा सरकार एक ओर शिक्षा के लिए जारेदार ढिढोरा पीट रही है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। पांच सालों से देश की राजधानी दिल्ली में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है तो देश के बाकी राज्यों का हाल क्या होगा। इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली के कनाट प्लेस, इडिया गेट और अन्य कई स्थानों पर भावी शिक्षक अपनी मागों को लेकर शातिपूर्वक प्रदर्शन करेगे। जिसको लेकर 5 सितंबर को शिक्षकों का एक संघ दूसरे शिक्षक से जाकर मिला और इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए नियुक्त किए गए स्थान पर पहुचने का आग्रह किया। नवशिक्षक निर्माण संघ के सदस्य विनीत डागर, विमल लाकड़ा, रजत यादव, अशोक गुलिया आदि ने इस मुहिम के बारे में बताते हुए कहा कि एक तरफ जहा देश के प्रधानमंत्री बच्चों को संबोधित करेगे। वहीं दूसरी ओर देश के भाग्य विधाता सड़कों पर गाड़ियों के शीशे साफ कर साकेतिक विरोध प्रदर्शन करेगे। उन्होंने बताया कि उनका प्रदर्शन शातिपूर्वक और सुनियोजित रहेगा जिससे किसी के काम में कोई बाधा नहीं आएगी। दिन भर गाड़ियों पर कपड़ा मारने के बाद शाम के समय अपने खाने के पैसे जुटाने के लिए दोपहर बाद गाड़ी चालकों से एक रुपया भी मागना तय किया गया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रदर्शन दिल्ली सरकार और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की गलत नीतियों व लेट-लतीफी के खिलाफ होगा। उनका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करवाकर चयनित अभ्यार्थियों को एक महीने के अंदर अंदर नियुक्ति पत्र दिलवाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अब भर्ती प्रक्रिया में अधिक देरी होती है तो अब नवशिक्षक निर्माण संघ सभी अन्य शिक्षक संघों के साथ मिलकर जंतर मंतर पर आमरण अनशन के लिए बैठेगे। आज इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने अन्य शिक्षको से मिलकर इस प्रदर्शन को सफल बनाने का आग्रह किया। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्य दिल्ली व हरियाणा की सीमा पर लगते बादली, गुभाना, माजरी, बाढसा, कालियावास, दरियापुर, लगरपुर, रावता, घुमनहेड़ा, मलिकपुर, ढासा आदि गावों में गए और सुबह नियुक्त किए गए स्थान पर पहुचने का आह्वान किया। इस अवसर पर दर्जनों शिक्षक रजत, विमल, अशोक, विनीत, राकेश, कर्मबीर, सुरेश, संजीत, दीपिका, ज्योति, कुसुम, रानी, आशा, रीना, राजेश आदि साथ रहे।