घरों में घुसा बरसात का पानी
By Edited By: Published: Thu, 07 Aug 2014 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 07 Aug 2014 01:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, बेरी : बेरी के वार्ड-5 में बरसाती पानी की निकासी ना होने के कारण बरसात का पानी घरों में घुस गया।
बेरी वार्ड नंबर-5 के वासियों का कहना है कि बरसात का पानी इतना ज्यादा हो जाता है कि घरों में भी घुस जाता है। कई घंटों की मशक्कत के बाद घरों से बाहर निकाला जाता है। बरसाती पानी की निकासी ना होने से वार्ड वासियों में रोष है। वार्ड वासी सोनू ने बताया कि सीवर व्यवस्था भी ठप पड़ी हुई है। बरसात के समय लोगों का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही दे रहे हैं।
वार्ड पांच के पार्षद नफेसिह का कहना है कि वार्ड की समस्याओं के बारे में विभाग के अलग-अलग अधिकारियों को बार-बार अवगत करा चुका है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें