तीन दिनों में बारिश के आसार
जागरण संवाददाता, झज्जर : बारिश होने के बाद थोड़ी देर तक मौसम खुशगवार जरूर रहता है लेकिन उसके बाद जो उमस व गर्मी अपने तीखे रंग दिखा रही है उसने अभी जीवन को मुश्किल में डाल रखा है। तापमान भले ही 35 के नीचे हो लेकिन हवा में मौजूद नमी ने गर्मी इस कदर कर रखी है लोग परेशान हो गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह छिटपुट लेकिन बारिश लगातार होती रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बादल छा सकते हैं। उमस भरा मौसम लगातार जारी रहेगा।
शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों के परेशान करके रखा। दो दिन पहले बारिश हुई लेकिन उसके बाद हालात और ज्यादा बदतर हो गए। आज सारा दिन लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। सारा दिन उमस भरी गर्मी ने लोगों का दम निकालकर रखा। अधिकतम तापमान केवल 33 डिग्री रहा पर हवा में उमस होने से हालात बदतर थे। आसमान से बरसी आग ने सभी को बेहाल करके रख दिया। अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री रहा तो न्यूनतम 22 रहने की संभावना है। सुबह के सत्र में जिस तरह से हवा बंद थी उससे अनुमान लगाया जा रहा था कि गर्मी परेशान करेगी। दोपहर में हवा की रफ्तार और थम गई जिससे लोगों को मुश्किल हुई। जैसे जैसे समय आगे सरका तापमान बढ़ता चला गया। दोपहर में एक से तीन बजे तक यह 33 रिकार्ड किया गया। सारा दिन गर्म व उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान करके रखा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में बारिश के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 तथा न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। अभी तक के हिसाब से दोनों दिन बारिश हो सकती है।