दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला पति गिरफ्तार
By Edited By: Published: Fri, 18 Jul 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2014 01:01 AM (IST)
झज्जर : बुधवार को बादली पुलिस ने विवाहिता से दहेज मागने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहा से अदालत ने आरोपी पति को जेल भेज दिया। जानकारी अनुसार एमपी माजरा गांव निवासी ममता ने बादली पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में ममता ने अपने पति अमित निवासी बुढ़ेला, विकासपुरी, दिल्ली पर उसे दहेज केलिए परेशान करने का आरोप लगाया है। दहेज न लाने के चलते उसे ससुराल से निकाल दिया। जिसके कारण वह अपने पिता के घर में रहने को मजबूर है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें