Move to Jagran APP

राममंदिर बनना चाहिए, वरना रावण की लंका ही दिखेगी : राज्यपाल

हरियाणा के राज्‍यपाल ने बुधवार को राम मंदिर का निर्माण को गर्मा दिया। हिसार के जीजेयू में उन्‍होंने कहा कि देश में राम मंदिर का निर्माण हाेना चाहिए। बिना इसके यहां बस रावण की लंका ही दिखेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2016 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2016 08:12 PM (IST)
राममंदिर बनना चाहिए, वरना रावण की लंका ही दिखेगी : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि वैज्ञानिक तथ्यों से यह साबित हो गया है कि श्री राम पैदा हुए थे। ऐसे में देश में राममंदिर बनने चाहिए। यदि देश में राम मंदिर नहीं होंगे तो सिर्फ रावण की लंका ही दिखेगी। हमारे इतिहास को पाठ्यक्रमों में समाहित करना चाहिए।

loksabha election banner

पढ़ें : युवकों ने बुजुर्ग की दुराचार के बाद हत्या की, आंखें भी फोड़ीं

वह यहां बुधवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में 'ऋग्वेद काल से रोबोटिक्स तक की सांस्कृतिक निरंतरता' विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार काे संबोधित कर रहे थे।

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में उठाया मुद्दा

राज्यपाल ने आइसेव की निदेशक डॉ. सरोज को कहा कि आपको राज्यसभा व लोकसभा में जाकर देश की संस्कृति के बारे में बताना चाहिए। दोनों सदनों में बैठने वालों को देश की संस्कृति व गौरव के बारे में जानने की जरूरत है। उन्हें देश की पहचान के बारे में पता होना चाहिए।

जीजेयू में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी।

पढ़ें : भाजपा सांसद सैनी ने कहा, भाजपा नेता दे रहे हत्या की धमकी

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को मानवता, सभ्यता, ज्ञान और विज्ञान की शिक्षा भारतवर्ष की देन है, लेकिन इसे सही तरीके से पहचान न मिलने के कारण भारत को सपेरों और जादूगरों का देश कहा जाता रहा है। अब वेदों पर वैज्ञानिक शोध संस्थान ने जिस प्रकार खगोलीय संदर्भों के आकाशाीय दृश्यों एवं अन्य वैज्ञानिक प्रमाणों के माध्यम से भारत के पुरातन ज्ञान को साबित किया है।

हिसार के जीजेयू में प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी।

उन्होंने नए शोधार्थियों को भारत के पुरातन ज्ञान और गौरव पर शोध करने का आह्वान किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.