दरिंदा पिता कर रहा था दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म, बचने को दो युवकों पर करा दिया केस
हिसार में एक व्यक्ति ने पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकितकर दिया। यह दरिंदा करीब दाे साल से मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।
जेएनएन, हिसार। यहां एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र एक व्यक्ति अपनी ही मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान, लड़की की मां को बेटी के गर्भवती होने का पता चला और उसने पति से बात की। इसके बाद पिता ने अपना पाप छिपाने के लिए दो युवकों पर केस दर्ज करा दिया। वे नहीं मिले तो पुलिस ने लड़की के पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा होेने पर लोग अवाक रह गए। बताया जाता है कि शहर की एक कॉलोनी में रहने वाला यह व्यक्ति कई साल से दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसकी यह एकमात्र संतान है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो साल पहले सर्दी के दिनों में बेटी एक रात पिता के पास सो गई। इसी दौरान पिता की नीयत खराब हो गई और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में क्लास थ्री और फोर की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म
आरोपी ने बताया कि इसके बाद से वह अपने बेटी को जब भी अकेला पाता उसके साथ दुष्कर्म करता था। एक दिन मां को बेटी के गर्भवती हाेने शक हुआ। इसके बाद उसने परिवार वालों से बातचीत कर लड़की की मां को मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि वह 32 सप्ताह से गर्भवती है।
इसके बाद महिला ने पति से पूछताछ की तो उसने दो युवकों पर आरोप लगाते हए उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने उनकी तलाश दूसरे राज्यों में भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान पुलिस को पिता पर शक हुआ और उससे पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें: डेरे में बनाया था कुर्बानी दस्ता, 10 हजार अनुयायियों की खुदकुशी कराने की थी तैयारी