एलएम भर्ती को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सिवानीमंडी,संवाद सहयोगी : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने एलएम की भर्ती में अनुभव को आधार माने जाने की माग पर बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी नेता राजबीर सिंह जेई व ब्लाक प्रधान रामचन्द्र वर्मा ने प्रदेश सरकार से माग की है कि अध्यापक भर्ती की तरह बिजली निगम में काम कर रहे एलएम को भी अनुभव के आधार पर नौकरी में लिया जाए। सरकार सामान्य वर्ग के एलएम भर्ती में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुला रही है, जिनके 73 प्रतिशत से ऊपर अंक है। निगम में करीब 11 हजार एलएम पिछले पाच सालों से काम कर रहे है। इसलिए उनको भी अनुभव के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाए। सरकार इस भर्ती में पहले से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को 50 प्रतिशत का आरक्षण दे और केन्द्र सरकार की तर्ज पर भत्ते भी दे। उन्होने सरकार को चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर सुरेश कुमार, होशियार सिंह व बृजलाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर