कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच की अहम कड़ी
जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा के नलवा हलका के स्याहडवा मंडल के 14 बूथों पर गांव मुकलान, कालवास, चिड़
जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा के नलवा हलका के स्याहडवा मंडल के 14 बूथों पर गांव मुकलान, कालवास, चिड़ौद, पायल, तलवंडी रूक्का व तलवंडी बादशाहपुर में बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरजीत मुकलान ने की व संचालन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सिया राम जाजूदा ने किया। बैठक में विस्तारक अर¨वद पुंडीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यविस्तार योजना के तहत अल्पकालीन विस्तारकों द्वारा बनाए गए नए सदस्यों ने भाग लिया। सरजीत मुकलान ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच की अहम कड़ी होते हैं। विस्तारक अर¨वद पुंडरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यविस्तार योजना के तहत अल्पकालीन विस्तारकों द्वारा पार्टी से जोड़े गए नए सदस्यों को पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर मनाए जाने वाले 6 कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विनोद सिहाग, सुभाष बिश्नोई, उमेद, धर्मबीर पायल, हरपाल, बलवान बुगालिया, राजेन्द्र, जयपाल, कमल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।