अभय चौटाला को बॉक्सिंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर बांटे लड्डू
संवाद सहयोगी, नारनौंद : अभय चौटाला को हरियाणा बॉक्सिंग संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया इस खुशी में
संवाद सहयोगी, नारनौंद : अभय चौटाला को हरियाणा बॉक्सिंग संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया इस खुशी में कस्बे नारनौंद में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी बनाई।
हरियाणा ओलंपिक संघ के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र लोहान ने बताया कि गुरुग्राम में हरियाणा बॉ¨क्सग संघ के चुनाव सर्वसम्मति से करवाए गए जिसमें ओलम्पिक संघ की तरफ से एचएस भादू को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। चुनाव में खेल रत्न अभय चौटाला को अध्यक्ष व राकेश ठाकरान को महासचिव बनाया गया हैं। अभय चौटाला भारतीय बॉ¨क्सग संघ के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके कारण हरियाणा के बॉ¨क्सग के खिलाड़ियों को उनके अनुभव का काफी फायदा मिलेगा और प्रदेश में अबकी बार काफी खिलाड़ी गोल्ड मेडल जितने में कामयाब होंगे। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन शमशेर सैनी, पार्षद संदीप लोहान, विकास लोहान, मंदीप काजल, अनिल दुहन, सज्जन जांगड़ा, आदि मौजूद थे।