प्रशिक्षण शिविर में किया जागरूक
संवाद सहयोगी, हिसार : गांव गंगवा में महिला एवं बाल विकास परियोजना की ओर से क्षमता निर्माण प्रशिक्षण
संवाद सहयोगी, हिसार : गांव गंगवा में महिला एवं बाल विकास परियोजना की ओर से क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न गांवों के सरपंच, स्कूल प्रधानाचार्य, एएनएम, आशा वर्कर व सुपरवाइजर ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी उर्मिला सिवाच ने की। उन्होंने कहा कि लड़के व लड़की में बिना भेदभाव किए उनकी देखभाल करें। प्रदेश सरकार ने लड़कियों के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका सीधा लाभ लाभार्थियों को मिला है। लड़कियां आज हर क्षेत्र में लड़कों के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवा रही है। इस अवसर पर प्रोटेक्शन अधिकारी सुनीता यादव ने पोस्को एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आर्य नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. नीलम ने भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य बारे भी जानकारी दी। महिला बाल विकास परियोजना सुपरवाईजर सुमन काठपाल ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें आपकी बेटी हमारी बेटी, सुकन्या समृद्धि योजनाओं सहित अन्य विभाग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर न्योली खुर्द के सरपंच जयबीर, पीरावाली की सरपंच सुनीता, चंदन नगर के सरपंच सतेन्द्र, सरपंच रेखा, कमलेश, सविता, अर्चना, श्योकंद, दर्शना, बिमला, सत्या, अर्चना सहित ब्लॉक के गांवों के सरपंच व महिलाएं उपस्थित थी।