Move to Jagran APP

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर से परेशानी

जागरण संवाददाता, हिसार : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी को असर शहर की फिजाओं में देखने को मिल रहा है।

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 01:01 AM (IST)
पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर से परेशानी
पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर से परेशानी

जागरण संवाददाता, हिसार : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी को असर शहर की फिजाओं में देखने को मिल रहा है। शहर में शीतलहर के कारण जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। हालांकि बादलों के चलते सूरज का आंख मिचौली को खेल चलता रहा। परंतु शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। हालांकि सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 और अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। परंतु अधिकतम तापमान में छह डिग्री के करीब गिरावट दर्ज की गई। पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जबकि हवाओं में नमी 78 फीसद रही, जिसके कारण लोगों को शीतलहर को सामना करना पड़ा। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। चौधरी चरण ¨सह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राज¨सह ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। उत्तरी पूर्वी हवाओं के चलते मौसम सर्द बना हुआ है। हवाओं के साथ बादल छाए हुए है। उन्होंने मौसम परिवर्तन शील होने चलते तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में धुंध व कोहरा छाने की संभावना भी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.