शिक्षा के बल पर बढ़े आगे: गुप्ता
संवाद सहयोगी, उकलाना: नगर के श्री आदिश्वर जैन हाई स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, उकलाना: नगर के श्री आदिश्वर जैन हाई स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल संचालक संजय गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी प्रतिभा का निखार होगा और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है और इसके बल पर व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को अच्छी पढ़ाई करके अपना व अपने माता-पिता के सपनों को साकार करना चाहिए। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी गिद्धा, हरियाणवीं गिद्धा, डांस, मोनोए¨क्टग, नाटक आदि प्रस्तुत किए और वाहवाही लूटी। समापन मौके पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।